
फगवाड़ा के गौभक्त पुलिस व सिविल प्रशासन के खिलाफ शनिवार को निकलेंगे विशाल रोष मार्च
तीन मुख्य दोषियों की गिरफ्तारी, प्रॉपर्टी सील की प्रक्रिया, डीएसपी की नंदन योग बयान बाजी के खिलाफ होगा रोज मार्च
फगवाड़ा 10 जुलाई( ) श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में फगवाड़ा शहर के गऊ भक्तों की एक मीटिंग हुई जिसमें शनिवार को पुलिस प्रशासन व सिविल प्रशासन के खिलाफ एक विशाल रोष मार्च निकाला जाएगा इस मीटिंग में पुलिस की डीली कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की गई प्रशासन के खिलाफ शनिवार को एक विशाल रोष मार्च श्री हनुमानगढ़ी मंदिर से 12:00 बजे शुरू किया जाएगा यह रोष मार्च शहर के अलग-अलग बाजारों से होता हुआ हनुमानगढ़ में संपन्न होगा इस विशाल रोष मार्च का कारण यह है कि पुलिस की ओर से अभी तक तीन मुख्य दोषी गिरफ्तार नहीं किए गए ना ही तीन मुख्य दोषियों की प्रॉपर्टी को सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई तीसरा सभी हिंदू नेताओं ने डीएसपी की ओर से दिए गए बयान की भी निंदा की उन्होंने कहा कि मरी हुई गऊ का व्यापार चल रहा था सभी गऊ भक्तों ने डीएसपी फगवाड़ा से जवाब मांगते हुए एक सुर में कहा कि अगर मरी हुई गऊ का काम चल रहा था उनके पास क्या प्रूफ है क्या पुलिस ने इन मृत्य गायों के कंकाल बरामद किए हैं किस आधार पर डीएसपी ने बयान मीडिया में दे रहे हैं हिंदू संगठनों ने यह भी मांग की है कि इस केस की जिम्मेदारी किसी और सीनियर अधिकारी को दी जानी चाहिए ताकि हिंदुओं को इंसाफ मिल सके सभी गौ भक्तों ने इस बात पर भी विचार चर्चा की है कि पुलिस की ओर से पूरे इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाना चाहिए ताकि यह लोग पंजाब के किसी और शहर में अपना काला व्यापार ना कर सके और गऊ की हत्या को रोका जा सके
इस मीटिंग में इस बात की भी कड़े शब्दों में निंदा की गई कि जिला के सीनियर अधिकारी डीसी और एसएसपी की ओर से फगवाड़ा मे घटनास्थल का दौर तक नहीं किया और नाही फगवाड़ा की आम आदमी पार्टी की ओर से गऊ हत्याकांड के मुख्य दोषी के खिलाफ कोई एक्शन लिया गया इस अवसर पर शिवसेना पंजाब हिंदू सुरक्षा समिति बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद भाजपा की ओर से आशु सापला शिवसेना शिंदे सर्वशक्ति सेना ब्राह्मण मंडल फगवाड़ा परशुराम सेना फगवाड़ा शिव मंदिर पक्का बाग छिन्नमस्तिका दुर्गा मंदिर कमेटी कटहरा चौक फगवाड़ा हिंदू धार्मिक त्योहार कमेटी कौमी सेवक रामलीला एवं त्योहार कमेटी शिवसेना यूटीवी के सदस्य मौजूद थे इस रोष मार्च में फगवाड़ा शहर की राजनीतिक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं को अपील की है कि इस रोष मार्च में पहुंच कर गौ माता को इंसाफ दिलाने में सहयोग करें



